अमेरिका के वाशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अन्य अमेरिकी अधिकारी मौजूद थे। हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अब इस घटना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कड़ी निंदा की है और ट्रंप के कुशल मंगल की कामना की है। पीएम मोदी जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट करते हुए कहा, ‘यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और स्वस्थ हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।’
