पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले केंद्र सरकार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) सिद्ध नाथ गुप्ता के कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। 1992 बैच के IPS अधिकारी गुप्ता का कार्यकाल 30 अप्रैल, 2026 को समाप्त हो रहा था, लेकिन अब नए आदेश के बाद वे अक्टूबर 2026 तक पद पर बने रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर आदेश दिया। केंद्रीय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी के सेक्रेटेरिएट ने एक नोटिफिकेशन में कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिद्ध नाथ का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। केंद्रीय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी ने उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह फैसला ऑल इंडिया सर्विस (डेथ कम रिटायरमेंट बेनिफिट्स) एक्ट, 1958 के तहत पब्लिक इंटरेस्ट में लिया गया है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव दुष्मंता नारीवाला को लेटर भेजकर निर्देश दिए। बता दें कि चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव का तबादला कर दिया था। आयोग ने नंदिनी चक्रवर्ती को चीफ सेक्रेटरी के पद से हटाया। उनकी जगह दुष्मंता को नियुक्त किया गया। राज्य के होम सेक्रेटरी जगदीश प्रसाद मीणा को भी हटा दिया गया। संघमित्रा घोष को नया होम सेक्रेटरी बनाया गया। इसके बाद, आयोग ने कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया। सिद्ध नाथ को राज्य का नया DGP नियुक्त किया गया। अब उनका सेवा विस्तार कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *