चुनाव खत्म होते ही पूरे देश में कमर्शियल गैस की कीमतें फिर से बढ़ गईं। 19 kg वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 टका की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ी हुई कीमत 1 मई (शुक्रवार) से लागू हो गई है। आज 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिसने होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की टेंशन बढ़ा दी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती एनर्जी प्राइस और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब सीधे भारत में गैस के दामों पर दिख रहा है. हालांकि, घर की रसोई संभालने वालों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) के दाम स्थिर बने हुए हैं. मई महीने की शुरुआत के साथ आज सुबह19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है.सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई को कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 की बड़ी बढ़ोतरी की है. यह अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी मानी जा रही है. इंडियन ऑयल (IOC) द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है. इस बदलाव के बाद अब दिल्ली में सिलेंडर ₹2,078.50 की बजाय ₹3,071.50 का मिलेगा. इसी तरह मुंबई और कोलकाता में भी कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी से खास तौर पर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर दबाव बढ़ सकता है. जहां कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है, वहीं आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 4.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर अभी भी ₹913 के पुराने रेट पर ही मिल रहा है. मिडिल क्लास के लिए यह सुकून देने वाली खबर है क्योंकि रसोई के बजट पर फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ा है. घरेलू गैस के दाम आखिरी बार 7 मार्च को ₹60 बढ़ाए गए थे. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने बयान में कहा कि देश में मौजूद 33 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चार दिन पहले, 27 अप्रैल को, फ्यूल की उपलब्धता के मुद्दे पर बोलते हुए, पेट्रोलियम मिनिस्ट्री में जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा था कि कमर्शियल LPG का एलोकेशन 70 परसेंट बढ़ा दिया गया है। कुछ डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स पर पैनिक बाइंग के बावजूद, केंद्र सरकार के पास LPG की काफी सप्लाई है और किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास इसकी कोई कमी नहीं है। उनके बयान के चार दिन बाद, कमर्शियल गैस की कीमत फिर से बढ़ गई है, जिससे स्वाभाविक रूप से सवाल उठ रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियां जैसे Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum हर महीने की पहली तारीख को LPG और ATF के दाम तय करती हैं. ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट और रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई प्रभावित हुई है. इसकी वजह से ग्लोबल मार्केट में तेल कीमतों में करीब 50% तक उछाल आया है. यही वजह है कि भारत में भी कमर्शियल LPG के दाम तेजी से बढ़े हैं. हालांकि गैस के दाम बढ़े हैं, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है.दिल्ली में पेट्रोल करीब ₹94.72 प्रति लीटर और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर पर स्थिर है.पिछली बार मार्च में सरकार ने इनकी कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की थी.
देश के प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की आज से नई कीमतें इस प्रकार हैं…
- दिल्ली में आज से ₹993 की बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071.50 का हो गया है.
- कोलकाता में सबसे ज्यादा ₹994 का उछाल आया है. अब कोलकाता में सिलेंडर ₹2,208 के बजाय ₹3,202 में मिलेगा.
- मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का भाव ₹993 बढ़कर ₹3,024 हो गया है. पहले यह ₹2,031 में मिल रहा था.
- चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,237 पहुंच गई है. पहले यहां रेट ₹2,246.50 था.
