अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा प्रस्तुत नए 14 सूत्री प्रस्ताव की समीक्षा की बात कही है, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि यह प्रस्ताव स्वीकार्य होने की संभावना कम है। ट्रंप का कहना है कि ईरान ने पिछले 47 वर्षों में अपनी कार्रवाइयों के लिए पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने लिखा कि मैं जल्द ही ईरान द्वारा हमें भेजे गए प्रस्ताव की समीक्षा करूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा क्योंकि उन्होंने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसके लिए उन्होंने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है। यह बयान फ्लोरिडा में एयर फोर्स वन में सवार होने से ठीक पहले पत्रकारों से बातचीत के बाद आया। जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या उन्होंने 14 सूत्रीय प्रस्ताव देखा है, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि नहीं, मैंने नहीं देखा है। मैं इसे यहां देख रहा हूँ। उन्होंने आगे कहा कि वह इस पर बाद में विस्तार से जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *