पीएम नरेंद्र मोदी जी अपने पांच देशों के दौरे के तहत इटली पहुंचे, जहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को पार्ले की ‘मेलोडी’ चॉकलेट का एक पैकेट गिफ्ट किया। यह गिफ्ट उस मशहूर #Melodi हैशटैग को सेलिब्रेट करने के लिए था, जिसे मेलोनी पिछले तीन सालों से मोदी के साथ हर मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर इस्तेमाल करती आई हैं। मेलोनी ने इस गिफ्ट का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा – “Thank you for the gift.” यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। दोनों नेताओं के बीच इटली में व्यापार, रक्षा और रणनीतिक सहयोग पर भी बातचीत होने की उम्मीद है।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *