शेयर बाजार में आज यानी 19 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 2000 अंक (2.70%) गिरकर 74,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 650 अंक (2.70%) की गिरावट है, यह 23,150 से नीचे आ गया है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली है। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।
