तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सर्वभारतीय साधारण संपादक और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देश भर में विभिन्न जांचों और आरोपों का सामना कर रहे टीएमसी नेता के खिलाफ अब उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में एक नई शिकायत दर्ज की गई है। उन पर विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से उकसाने वाले और भड़काऊ बयान देने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 7 के निवासी और शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी संजय सिंघल ने सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। व्यवसायी का आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी ने कई ऐसे बयान दिए थे जो समाज में अशांति फैला सकते हैं। शिकायतकर्ता संजय सिंघल ने अपनी तहरीर में अभिषेक बनर्जी के चार विशिष्ट बयानों का उल्लेख किया है। बताया जा रहा है कि इन बयानों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाकर की गई एक बेहद विवादित टिप्पणी भी शामिल है। शिकायतकर्ता का कहना है: “इस तरह के भड़काऊ और विवादित बयानों से जनता के बीच भ्रम, गलतफहमी और तनाव पैदा हो सकता है। कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस को इस मामले की गहन जांच करनी चाहिए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।”फिलहाल सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से राज्य की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *