वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंपों से हुई भारी तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में भारत वेनेजुएला के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से हुई तबाही से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पीएम ने कहा कि भारत इस आपदा से निपटने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप बेहद कम अंतराल में आए, जिससे राजधानी काराकस सहित कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ। कई इमारतें ढह गईं, सैकड़ों लोग घायल हुए और राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। सरकार ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी संसाधन झोंक दिए हैं। कई क्षेत्रों में एयरपोर्ट, स्कूल और सार्वजनिक सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने आशंका जताई है कि आपदा का वास्तविक असर काफी बड़ा हो सकता है। शुरुआती अनुमान में मृतकों की संख्या हजारों तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी लगातार अपडेट हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश ऐसे समय आया है जब हाल ही में भारत और वेनेजुएला के बीच ऊर्जा, व्यापार और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर उच्चस्तरीय बातचीत हुई थी।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *