बुधवार को प्रस्तावित कालीघाट तृणमूल कांग्रेस की रैली को अदालत ने सशर्त अनुमति दे दी है। यह रैली बालीगंज फाड़ी से शुरू होकर हाजरा मोड़ तक निकाली जाएगी। अदालत ने स्पष्ट किया है कि रैली के दौरान सभी निर्धारित शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। याचिका में करीब तीन घंटे की रैली की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन अदालत ने दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ही रैली निकालने की अनुमति दी। साथ ही रैली का समापन हाजरा मोड़ पर ही करना होगा। अदालत ने निर्देश दिया है कि रैली में अधिकतम 1,000 कार्यकर्ता और समर्थक ही शामिल हो सकेंगे। इससे अधिक लोगों को शामिल करने की अनुमति नहीं होगी। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि रैली के दौरान यातायात पूरी तरह बाधित नहीं होना चाहिए। आम लोगों की आवाजाही के लिए सड़क की एक लेन हर समय खुली रखनी होगी।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *