जुलाई के शुरू होते ही देशभर में मूसलाधार बारिश होने लगी है. बारिश के कारण ऑफिस, कॉलेज या अन्य किसी काम पर जाना मुश्किल हो गया है. खासकर मुंबई में तो बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है, जिसके चलते कई जगह पर जलभराव हो गया है और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. अगर आप भी ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो जान लें, पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है.

ध्यान दें, ये ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन की जगह दूसरे स्टेशन से चलेंगी.

  • 19015 दादर-पोरबंदर एक्सप्रेस 8 जुलाई को उधना से रवाना होगी. दादर और उधना के बीच ये ट्रेन नहीं चलेगी.
  • 19011 वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस 8 जुलाई को सूरत से चेलगी. वलसाड से सूरत के बीच ट्रेन नहीं चलेगी.
  • 19002 सूरत-विरार एक्सप्रेस आज 8 जुलाई को बिलीमोरा से रवाना होगी.
  • 10115 बांद्रा टर्मिनस-मडगांव एक्सप्रेस आज 8 जुलाई को पनवेल से चलेगी. बांद्रा टर्मिनस से पनवेल के बीच ट्रेन नहीं चलेगी.

इस ट्रेन को रद्द किया गया

  • ट्रेन नंबर 12929 वलसाड-वडोदरा एक्सप्रेस 8 जुलाई

इन ट्रेनों का बदला गया समय

बारिश के कारण रेलवे ने 8 जुलाई को चलने वाली इन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. इनमें शामिल है…

  • ट्रेन नंबर 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल- 8 जुलाई सुबह 3 बजकर 20 मिनट
  • ट्रेन नंबर 22955 बांद्रा टर्मिनस-भुज एक्सप्रेस- 8 जुलाई रात 11 बजकर 30 मिनट
  • ट्रेन नंबर 14702 बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस- 8 जुलाई रात 1 बजे
  • ट्रेन नंबर 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस- 8 जुलाई रात 2 बजे
  • ट्रेन नंबर 14808 दादर-जोधपुर एक्सप्रेस- 8 जुलाई सुबह 5 बजे
  • ट्रेन नंबर 22901 बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस- 8 जुलाई सुबह 4 बजे
  • ट्रेन नंबर 12971 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर एक्सप्रेस 8 जुलाई रात 12 बजे
  • ट्रेन नंबर 19019 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस – 8 जुलाई सुबह 4:30 बजे
  • ट्रेन नंबर 22927 बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद एक्सप्रेस- 8 जुलाई रात 12:40 बजे
  • ट्रेन नंबर 12961 मुंबई सेंट्रल-इंदौर एक्सप्रेस – 8 जुलाई रात 12 बजे
  • ट्रेन नंबर 12239 मुंबई सेंट्रल-हिसार एक्सप्रेस – 8 जुलाई सुबह 4 बजे

यात्रियों को सलाह दी गई है कि अगर आप भी आज यात्रा करने वाले हैं तो पहले ही ट्रेन की मौजूदा स्थिति के बारे में जान लें, ताकि आपको किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *