टोरंटो में चल रहे कनाडा के सबसे बड़े लैटिन स्ट्रीट फेस्टिवल में गोलीबारी (Mass Shooting) हुई है। पुलिस ने इसे सामूहिक गोलीबारी की घटना बताया है, जिसमें कम से कम दो लोग मारे गए हैं और 6 घायल हैं। पुलिस ने लोगों से शहर के मिडटाउन इलाके से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी करने वाला संदिग्ध अभी फरार है। फिलहाल, पुलिस यह नहीं बता पाई कि गोलीबारी को अकेले अंजाम दिया गया या इसमें अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है। इस इलाके में 22 सालों से लैटिन संस्कृति का जश्न मनाने वाला साल्सा ऑन सेंट क्लेयर फेस्टिवर हर साल आयोजित किया जाता है। पुलिस ने बताया कि गर्मी की एक सुहावनी रात को सूरज ढलने के बाद लोग म्यूजिक और डांस के लिए सड़क पर जमा हुए थे, तभी वहां फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस को स्थानीय समय के अनुसार, शनिवार शाम को लगभग 8:12 बजे सेंट क्लेयर एवेन्यू पर एक्टिव शूटर के बारे में सूचना मिली, जहां साल्सा फेस्टिवल चल रहा था। अधिकारियों ने बताया है कि गोलीबारी की घटना में 6 लोग गोली से घायल हुए हैं। टोरंटो कनाडा का सबसे बड़ा शहर है और इसे देश के सबसे सुरक्षित बड़े शहरों में गिना जाता है। यहां सार्वजनिक जगहों पर गोलीबारी की बहुत कम घटनाएं होती हैं। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने इस घटना पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘सालसा ऑन सेंट क्लेयर फेस्टिवल में हुई बेमतलब की हिंसा से मैं बहुत दुखी हूं। इस घटना में दो लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।’
