रेलवे सेफ्टी कमिश्नर (CRS) द्वारा ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन (ATO) सिस्टम के परीक्षण के कारण हावड़ा मैदान से सेक्टर-5 तक ग्रीन लाइन पर सुबह से शाम तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान अप और डाउन दोनों दिशाओं में कोई यात्री सेवा उपलब्ध नहीं होगी। रेलवे सेफ्टी कमिश्नर (CRS) ग्रीन लाइन पर ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन (ATO) सिस्टम का परीक्षण करेंगे। इस प्रक्रिया के दौरान स्वचालित मेट्रो संचालन, ट्रेन की गति बढ़ाने और नियंत्रित करने, तथा स्टेशन पर तय स्थान पर सटीक रूप से ट्रेन रोकने जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा। कमिशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) रेलवे की सुरक्षा, दुर्घटना जांच और नई रेल परियोजनाओं के बुनियादी ढांचे की निगरानी करने वाली संस्था है। ATO सिस्टम के सफल परीक्षण के बाद ग्रीन लाइन पर भविष्य में अधिक सुरक्षित, आधुनिक और स्वचालित मेट्रो संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। सामान्य दिनों में ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा सुबह 9 बजे से शुरू होती है, लेकिन रविवार को यात्रियों को शाम 4:30 बजे तक इंतजार करना होगा। इसके बाद निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार हावड़ा मैदान और सेक्टर-5 के बीच मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।
