तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति को सौंप दिया है. कोयल मल्लिक अप्रैल महीने में ही टीएमसी से राज्यसभा सांसद बनी थी. सूत्रों के मुताबिक, TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया है. कोएल मल्लिक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों की संख्या घटकर 9 रह गई. इस्तीफे के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव से उनकी मुलाकात की खबर सामने आई है। इसके बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या कोयल मलिक जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकती हैं। हालांकि इस संबंध में न तो कोयल मलिक और न ही किसी राजनीतिक दल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। फिलहाल इस्तीफे और भाजपा में संभावित शामिल होने की खबरों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। जैसे-जैसे अधिक जानकारी सामने आएगी, इस राजनीतिक घटनाक्रम की तस्वीर और स्पष्ट होगी।
