कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से पूरे देश के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। भारत की दिग्गज वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में एक बार फिर भारत का परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू का लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है, जिसने उनके सुनहरे करियर में एक और ऐतिहासिक पन्ना जोड़ दिया है। मुकाबले की शुरुआत से ही मीराबाई अपनी प्रतिद्वंद्वियों से बहुत आगे चल रही थीं। स्नैच राउंड में उन्होंने सबसे ज्यादा 82kg का शुरुआती वजन चुनकर अपनी धमाकेदार एंट्री की। इसके बाद मीराबाई ने एक ही मैच में बैक-टू-बैक दो बार रिकॉर्ड तोड़े। अपने दूसरे प्रयास में 82 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बनाया, और फिर तीसरे प्रयास में 85 किलोग्राम की जबरदस्त लिफ्ट के साथ अपना ही रिकॉर्ड दोबारा तोड़ डाला। क्लीन एंड जर्क राउंड में मीराबाई ने 105 किलोग्राम के भारी वजन के साथ शुरुआत की। हालांकि, पहले प्रयास में वे चूक गईं, लेकिन दबाव में निखरना मीराबाई की खासियत रही है। अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने 105 किलोग्राम का वजन सफलतापूर्वक उठाकर भारत का गोल्ड मेडल पक्का कर दिया। मीराबाई चानू की जीत के साथ ही भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना तीसरा मेडल भी जीत लिया है। इससे पहले भारत ने वेटलिफ्टिंग में ही सिल्वर मेडल जीता था। वह मेडल भारत के लिए ऋषिकांत सिंह ने जीता था। वहीं CWG 26 में भारत के लिए पहला मेडल झंडू कुमार ने जीता था। वह मेडल उन्होंने पैरा वेटलिफ्टिंग में जीता। बता दें कि यह इस साल भारत का पहला गोल्ड मेडल है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद वह काफी भवुक नजर आईं।
https://twitter.com/WeAreTeamIndia/status/2081396633670152652
