महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कांदिवली इलाके में सोमवार तड़के एक चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं। इस दौरान 11 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दरअसल, कांदिवली स्टेशन रोड स्थित अभिराई होटल में सोमवार तड़के लगभग 4:14 बजे आग लग गई और पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई। जिसके बाद दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से दूसरी मंजिल पर स्थित लॉजिंग हाउस से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग कमर्शियल बिल्डिंग की बिजली की वायरिंग और इंस्टॉलेशन, लकड़ी के फर्नीचर, तिरपाल, बांस और एल्युमीनियम व प्लास्टिक की सजावटी शीट तक ही सीमित रही। आग लगने से कोई घायल नहीं हुआ है। नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए कम से कम चार दमकल गाड़ियां और अन्य वाहन तैनात किए गए और सुबह 6:07 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *