दिल्ली से रांची पहुंचा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान ऑक्सीजन की कमी के कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया. जानकारी के अनुसार विमान संख्या आईएक्स 1046 दिल्ली-रांची अपने निर्धारित समय सुबह 9.05 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचा. यात्रियों के उतरने के बाद विमान की नियमित जांच की गई. इसी दौरान इंजीनियरों को विमान में ऑक्सीजन की कमी की जानकारी मिली. विमान में ऑक्सीजन की कमी की जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी गई. इसके बाद विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया. एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए उद्घोषणा कर बताया गया कि तकनीकी कारणों से विमान को फिलहाल उड़ान की अनुमति नहीं दी गई है. विमान अब दोपहर 12.30 बजे रांची से दिल्ली के लिए रवाना होगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारी के अनुसार, विमान में ऑक्सीजन भरने में करीब ढाई से 3 घंटे का समय लगता है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को ग्राउंडेड घोषित किया गया. विमान के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर चाय और नाश्ते की व्यवस्था की गई. वहीं, जो यात्री किसी दूसरे विमान से दिल्ली जाना चाहते थे, उन्हें टिकट का रिफंड लेने का विकल्प भी दिया गया.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *