भारतीय एजेंसियां मलेशिया में पकड़े गए बंबीहा गिरोह से जुड़े तीन फरार गैंगस्टरों को भारत ले आई हैं। गृह मंत्रालय कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवंदीप सिंह को भारत लाकर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इन आरोपियों पर जबरन वसूली, सीमा पार हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी समेत कई अपराधों में शामिल होने का आरोप है। इन पर लुधियाना में ग्रेनेड हमले की नाकाम साजिश में भी शामिल होने का आरोप है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एजेंसियों ने वर्ष 2026 में अब तक 51 कुख्यात अपराधियों को भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षित और मजबूत भारत के प्रधानमंत्री का विजन को दर्शाता है।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *