तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित RIMS अस्पताल के बच्चों के वार्ड में आधी रात के बाद आग लग गई, जिसमें 2 नवजात की मौत की जानकारी सामने आई है।आग के बाद वार्ड में भर्ती बच्चों को सुरक्षित निकालकर अलग-अलग निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया, जबकि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आदिलाबाद के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) अस्पताल के बच्चों के वार्ड में रात के समय आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग अस्पताल की एयर कंडीशनिंग यूनिट में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। AC में आग लगने के बाद वार्ड में तेजी से धुआं भर गया। घटना के समय वार्ड में इलाज के लिए कई बच्चे भर्ती थे। अस्पताल कर्मचारियों और परिजनों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद बच्चों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक एक नवजात की मौत हुई है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अस्पताल के कर्मचारियों और तीमारदारों की मदद से बच्चों को वार्ड से बाहर निकाला गया।इसके बाद बाकी बच्चों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार अन्य बच्चों को सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद आदिलाबाद के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर  और डिस्ट्रिक्ट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अखिल महाजन RIMS अस्पताल पहुंचे।RIMS के डायरेक्टर जय सिंह राठौड़ भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने अस्पताल की स्थिति का जायजा लिया और कर्मचारियों से आग लगने तथा बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए किए गए बचाव कार्यों की जानकारी ली। घटना के बाद सरकारी अस्पतालों में आग से सुरक्षा के इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खास तौर पर अस्पताल में लगे बिजली के उपकरणों के रखरखाव और फायर सेफ्टी नियमों के पालन की जांच की जा रही है।अधिकारियों ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद आग की वास्तविक वजह और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *