भारतीय रेलवे टिकट चेकिंग में सख्ती बरतने वाला है, जिससे कोई भी बिना टिकट ट्रैवल ना कर सके. ये सख्ती 1 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसके तहत टिकट होने के बाद भी ओरिजिनल आईडी होना जरूरी बताया गया है. जो लोग हर रोज या ज्यादा ट्रेन में ट्रेवल करते हैं, उनकी लिए एक अहम खबर है. क्योंकि अब रेलवे जल्दी ही यात्रियों की यात्रा में टिकट चेकिंग के लिए सख्ती बरतने का मन बना चुका है. अब सफर के दौरान यात्रियों के पास टिकट होने के साथ ही ओरिजिनल आई यानी असली पहचान पत्र भी होना चाहिए. नहीं तो रेलवे यात्रा को रद्द कर सकता है. ये नियम 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाला है. जिसके बाद टिकट चेकिंग के दौरान आपके पास असली फोटो आईडी होना चाहिए. ये टिकट चेकिंग अभियान रेलवे पूरे एक महीने तक चलाने वाला है. ये अभियान 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाने वाला है. क्योंकि इस दौरान लगातार त्यौहारों के चलते रेलवे में यात्रियों की संख्या बढ़ने वाली है. ये चेकिंग अभियान खासतौर से उन कोटों में हुए रिजर्वेशन पर चलेगा जिनमें कुछ स्पेसिफिक डिस्काउंट या रिजर्वेशन मिलता है. क्योंकि त्यौहारों के सीजन में अक्सर लोग किसी भी कोटा के जरिए टिकट बुक करवा लेते हैं लेकिन वो उस कोटा से होते नहीं हैं. यदि एक साथ कई लोग ट्रैवल कर रहे हैं यानी मान लें कि पूरे परिवार का एकसाथ टिकट बुक हुआ है, तो ऐसे में उस पूरे ग्रुप में से किसी एक व्यक्ति के पास तो असली पहचान पत्र होना जरूरी है. नहीं तो बाकी सभी यात्री भी मुश्किल में फंस सकते हैं. इसे रेलवे नियमों के खिलाफ माना जाएगा और पूरे ग्रुप को ऐसे ही ट्रीट करेगा जैसे उनके पास वेलिड टिकट नहीं है. ये अभियान खासतौर से उन लोगों के लिए चलाया जा रहा है, जो ई-टिकट बुक करते हैं. मौजूदा नियमों के मुताबिक, ई-टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों में से कोई एक यात्री, उसी बुकिंग पर यात्रा कर रहे दूसरे यात्रियों की पहचान साबित करने के लिए ओरिजिनल फोटो ID दिखा सकता है. अगर किसी भी यात्री के पास ID नहीं है, तो सभी यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए माना जा सकता है.

रेलवे की लिस्ट के मुताबिक ये आईडी मान्य मानी जाती हैं, यहां देखें लिस्ट:

  • पासपोर्ट
  • पेन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • स्टूडेंट आईडी कार्ड
  • कोई ऐसा फोटो आईडी कार्ड जिसमें केंद्र या राज्य सरकार द्वारा सीरियल नंबर जारी किया गया हो
  • बैंक पासबुक फोटो के साथ
  • बैंक द्वारा जारी किया गया क्रेडिंट कार्ड जिसमें फोटो लगी हो

बता दें कि यदि इनमें से एक भी आईडी आपके पास होगी तो आपकी यात्रा और टिकट वैध माने जाएंगे. यदि इनमें से कोई भी आईडी आपके पास नहीं है, तो यात्रा रद्द की जा सकती है।. या फिर बिना टिकट ट्रैवल करने पर जो पैनल्टी लगती है वो आपको भरना पड़ सकती है. ऐसे में इस त्योहारी सीजन में जितना हो सके यात्रा के दौरान असली पहचान पत्र अपने साथ रखें.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *