पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती की बड़ी जिम्मेदारी दी है। चक्रवर्ती को सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह पद उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिलाता है। इस पद के साथ राज्य प्रशासन के सांस्कृतिक मामलों में इस चक्रवर्ती की अहम भूमिका तय हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चक्रवर्ती को सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा, जो मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के अधीन है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बीजेपी सरकार बंगाल के सांस्कृतिक और फिल्म क्षेत्रों पर ध्यान दे रहो है। यह एलान अधिकारी ने मशहूर बंगाली एक्टर उत्तम कुमार की जन्मशती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया।राज्य सरकार इन समारोहों को बंगाल की फिल्मी विरासत को बढ़ावा देने और राज्य को एक बड़े सांस्कृतिक और फिल्मी केंद्र के तौर पर फिर से स्थापित करने की कोशिश के हिस्से के तौर पर पेश कर रही है। बीजेपी का मशहूर चेहरा और प्रमुख प्रचारक भारतीय सिनेमा के सबसे जाने-माने नामों में से एक, चक्रवर्ती बीजेपी के सक्रिय प्रचारक और पश्चिम बंगाल में एक प्रमुख राजनीतिक हस्ती रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी के लिए जोर-शोर से प्रचार किया था। पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस को हराकर राज्य में सरकार बनाई और शुभेंदु अधिकारी बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बने।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *