प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक हुई. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. इसमें रक्षा, गृह, वित्त और विदेश मंत्रालय के प्रमुख मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे. इसके अलावा तीन केंद्रीय मंत्रियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर बैठक में शामिल किया गया है. सूत्रों के मुताबिक पश्चिम एशिया संकट को लेकर रक्षा मामलों पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में उपस्थित सभी मंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रालयों का विवरण दिया कि उनके मंत्रालयों की फिलहाल क्या स्थिति है और आगे की क्या रणनीति है. बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में भारतीय नाविक की मौत को भारत सरकार पुरजोर तरीके से उठाएगी और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने अल्टरनेटिव व्यवस्था भी कर ली है. अगले साल रवि की फसल तक के लिए उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है. बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मौजूद थे. विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, हरदीप सिंह पुरी और पीयूष गोयल भी बैठक में शामिल हुए. गृह मंत्री अमित शाह संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे, जहां पहले से सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे . जानकारी के अनुसार, अन्य प्रमुख मंत्रियों के पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद अमित शाह बैठक में शामिल हुए . प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बैठक में सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर वरिष्ठ मंत्रियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ विस्तृत चर्चा हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *