दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में आज आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है. जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 अप्रैल के दौरान, हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल और 3 मई को बारिश होने का अलर्ट है. उत्तराखंड में 28 से 3 मई के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. दिल्ली, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में  27 से 30 अप्रैल के दौरान बरसात होने का अनुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो 28 अप्रैल से 2 मई तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से 1 मई तक तक बारिश होने का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में 27 से 29 अप्रैल तक और पूर्वी राजस्थान में 28 से 3 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी आने की चेतावनी जारी की गई है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 28-29 अप्रैल के दौरान तूफान आने का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में 28 अप्रैल को बादल घिरे रहने की संभावना है. दो से तीन बार गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट भी है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. 29 अप्रैल को भी बादल घिरे रहने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होने का अनुमान है. आंधी, बारिश, तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं. 30 अप्रैल को भी बादलों के साए में मौसम सुहाना रह सकता है. पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अगले पांच दिनों के दौरान बिजली गिरने, 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से तेज बारिश आने का अनुमान है. मेघालय और असम में 27 अप्रैल को, नगालैंड में 27-28 अप्रैल को, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी आने का अलर्ट है. ये हवाएं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आने की संभावना है.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *