कोलकाता में शनिवार सुबह एक बार फिर सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। शनिवार (31 अक्टूबर) की सुबह-सुबह कोलकाता के व्यस्त मां फ्लाईओवर पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कम से कम चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार के ड्राइवर ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वह बगल वाली लेन में जा घुसा। उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे एक चार पहिया गाड़ी के साथ इस कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिस वजह से यह हादसा हुआ बताया जाता है। पुलिस सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुताबिक, घायलों में से एक को SSKM अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, घायलों में से किसी भी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से यह भी बताया गया है कि एक तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी पार्क सर्कस की तरफ से बाईपास की ओर जा रही थी। उस गाड़ी के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर पार कर बगल वाली लेन में चली गयी। इसी दौरान सामने से आ रही एक दूसरी कार के साथ उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जाता है कि यह हादसा इतना जोरदार था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस बारे में भी अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है कि गाड़ी का ड्राइवर कहीं नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों गाड़ियों को तपसिया थाने ले जाया गया है। इस घटना की वजह से उस इलाके में कुछ समय के लिए जाम लग गया था, लेकिन फिलहाल स्थिति सामान्य है। यह हादसा शनिवार (31 अक्टूबर) की सुबह कोलकाता के व्यस्त मां फ्लाईओवर पर हुआ। इस हादसे में एक बच्चे समेत कम से कम 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खोकर डिवाइडर पार किया और सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों गाड़ियों को तपसिया थाने ले जाया गया है।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *