प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने संसदीय क्षेत्र आ रहे हैं। मकसद एक है – वाराणसी और पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा बदलना। प्रधानमंत्री जी के इस दो दिन के दौरे के लिए उनके हाथ में 6,322 करोड़ रुपये का पैकेज है। लेकिन सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं, इस दौरे का फोकस महिला शक्ति पर है। प्रधानमंत्री जी आज ‘जन आक्रोश महिला संघ’ में खास भाषण देंगे। BJP की इस मेगा रैली में करीब 50,000 महिलाएं शामिल हो रही हैं। रैली की सबसे बड़ी खासियत इसका मैनेजमेंट है। सिक्योरिटी गार्ड से लेकर इवेंट के मैनेजमेंट तक – सारी जिम्मेदारियां महिलाएं संभाल रही हैं। वाराणसी के बरेका मैदान में इस रैली के जरिए मोदी सरकार महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता का मैसेज देने की कोशिश कर रही है। मोदी जी शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *