ऋतिक रोशन ने आज आगामी फिल्म ‘मेस’ की जानकारी देते हुए एक खास तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ उनके चचेरे भाई ईशान रोशन भी नजर आ रहे हैं। प्राइम वीडियो की यह आने वाली ऑरिजनल फिल्म ‘मेस’, ऋतिक रोशन और ईशान रोशन द्वारा उनके बैनर ‘HRX फिल्म्स’ (फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस की एक डिवीजन) के तहत बनाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट में राजेश ए. कृष्णन की ‘सोडा फिल्म्स लैब’ भी उनके साथ जुड़ी है. राजेश ए. कृष्णन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है. प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘मेस’ का एलान किया है. यह कॉमेडी फिल्म स्ट्रीमिंग सर्विस और HRX फिल्म्स (फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस की एक डिवीजन) के बीच दूसरा कोलैबोरेशन है, इससे पहले थ्रिलर सीरीज ‘स्टॉर्म’ का एलान हो चुका है. ऋतिक रोशन और ईशान रोशन द्वारा HRX फिल्म्स के बैनर तले और राजेश ए कृष्णन की ‘सोडा फिल्म्स लैब’ के साथ मिलकर बनाई गई इस फिल्म का निर्देशन खुद कृष्णन ही कर रहे हैं. इस फिल्म की ओरिजिनल पटकथा अमेरिकी लेखक पॉल सोटर ने लिखी है, जबकि अडैप्टेड स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स कपिल सावंत ने लिखे हैं. ‘मेस’ की कहानी लुटेरों के एक ऐसे अजीबोगरीब ग्रुप के बारे में है, जो एक ओसीडी (OCD) से पीड़ित आदमी के घर में घुस जाते हैं. धीरे-धीरे उन्हें एहसास होता है कि खतरा उस परिवार को नहीं, बल्कि खुद उन्हें है और इस रात भर चलने वाली खींचतान में उनका बचना मुश्किल है. ऋतिक और ईशान, अपनी कंपनी HRX फिल्म्स के जरिए, कहानी कहने की एक गहरी समझ और जुनून साथ लाते हैं. ‘स्टॉर्म’ के बाद, इस फिल्म के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. राजेश ए. कृष्णन इस जॉनर (कॉमेडी) के माहिर खिलाड़ी हैं और हमें यकीन है कि ‘मेस’ एक ऐसी फिल्म साबित होगी जिसे भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के दर्शक पसंद करेंगे’. प्रोड्यूसर ऋतिक रोशन ने कहा, ‘स्टॉर्म’ के साथ प्राइम वीडियो के साथ एक खास सफर की शुरुआत हुई थी और ‘मेस’ हमारी कंपनी ‘HRX फिल्म्स’ के लिए एक अगला और स्वाभाविक कदम है. उन्होंने आगे कहा, “प्राइम वीडियो के साथ हमारी साझेदारी ने हमें कुछ अलग और नया कर दिखाने का मौका दिया है, और यह प्रोजेक्ट उसी सोच को पूरी तरह से दर्शाता है.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *