उत्त प्रदेश समेत पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया है कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की तैनाती उनके गृह क्षेत्र में न की जाए। इसके अलावा, जिन सीटों पर अधिकारी पिछले विधानसभा चुनाव या उपचुनाव के दौरान तैनात थे, वहां भी उनकी तैनाती नहीं की जाएगी। आयोग के इस निर्देश का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखना और अधिकारियों की तैनाती को लेकर किसी भी तरह के पक्षपात की आशंका को कम करना है। इन पांच राज्यों में फरवरी-मार्च 2027 के दौरान विधानसभा चुनाव होने की संभावना के बीच प्रशासनिक तैयारियों को अहम माना जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने पांचों राज्यों के मुख्य सचिवों को अधिकारियों की तैनाती के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव से जुड़े अधिकारियों को उनके गृह क्षेत्र में तैनात नहीं किया जाएगा।साथ ही, ऐसे अधिकारियों को उन विधानसभा क्षेत्रों में भी तैनात नहीं किया जाएगा, जहां वे पिछले विधानसभा चुनाव या उपचुनाव के दौरान जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस व्यवस्था के जरिए चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्ष 2022 में इन राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा जनवरी में की गई थी।मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2027 में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव से पहले अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक व्यवस्था और अन्य तैयारियों पर आयोग का ध्यान है। हालांकि, अगले विधानसभा चुनाव की आधिकारिक तारीखों की घोषणा निर्वाचन आयोग द्वारा की जानी है। आगामी विधानसभा चुनाव राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी ने सरकार बनाई थी, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में आई थी।इस बार भी बीजेपी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, एआईएमआईएम और अन्य क्षेत्रीय दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। चुनाव से पहले मतदाता सूची में संशोधन और प्रशासनिक तैयारियों पर भी काम किया जा रहा है। 

पिछले विधानसभा चुनाव में पांचों राज्यों का नतीजा इस प्रकार रहा था

उत्तरप्रदेश

बीजेपी: 255 सीटें

समाजवादी पार्टी: 111 सीटें

अपना दल (सोनेलाल): 12 सीटें

राष्ट्रीय लोक दल (RLD): 8 सीटें

निषाद पार्टी: 6 सीटें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी: 6 सीटें

कांग्रेस: 2 सीटें

जनता दल (लोकतांत्रिक): 2 सीटें

बीएसपी: 1 सीट

उत्तराखंड

बीजेपी: 47 सीटें

कांग्रेस: 19 सीटें

बीएसपी: 2 सीटें

निर्दलीय: 2 सीटें

पंजाब

आम आदमी पार्टी: 92 सीटें

कांग्रेस: 18 सीटें

शिरोमणि अकाली दल: 3 सीटें

बीजेपी: 2 सीटें

बीएसपी: 1 सीट

निर्दलीय: 1 सीट

गोवा

बीजेपी: 20 सीटें

कांग्रेस: 11 सीटें

महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी: 2 सीटें

आम आदमी पार्टी: 2 सीटें

गोवा फॉरवर्ड पार्टी: 1 सीट

निर्दलीय: 3 सीटें

अन्य: 1 सीट

मणिपुर

बीजेपी: 32 सीटें

नागा पीपुल्स पार्टी (NPP): 7 सीटें

जनता दल यूनाइटेड (JDU): 6 सीटें

कांग्रेस: 5 सीटें

नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF): 5 सीटें

अन्य दल: 2 सीटें

निर्दलीय: 3 सीटें

चुनाव की तारीखों पर रहेगी नजर

निर्वाचन आयोग की आधिकारिक सूची के अनुसार, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड की विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2027 में समाप्त होगा, जबकि उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 तक है। चुनाव कार्यक्रम की अंतिम घोषणा आयोग करेगा। अधिकारियों की तैनाती को लेकर जारी निर्देशों के बीच अब चुनावी तैयारियों, मतदाता सूची और आयोग की आगामी घोषणाओं पर नजर रहेगी।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *