‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 16 साल बाद हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ के साथ वापसी कर रहे हैं। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘भूत बंगला’ का टीजर मंगलपुर के बधुसुर की कहानी से शुरू होता है। बधुसुर उन लोगों को मार डालता है जो मंगलपुर में शादी करते हैं। तो गांव में शादी का मतलब है आतंक! हालांकि, ‘भूत बंगला’ में आने वाले मेहमानों को इसके बारे में पहले से पता भी नहीं होता। लेकिन वहां रहने के दौरान सभी को कई तरह की अजीब घटनाओं का शिकार होना पड़ता है। इस तरह प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म आगे बढ़ी है। टीज़र में अक्षय कुमार, परेश रावल, तब्बू, भमिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, जीशु सेनगुप्ता, राजेश शर्मा और दिवंगत एक्टर असरानी के किरदारों को दिखाया गया है। भमिका गब्बी फिल्म में खिलाड़ी के साथ रोमांस करेंगी। जीशु को परिवार के सबसे बड़े सदस्य के रोल में लिया गया है। तब्बू भी इस फिल्म में एक अहम रोल में दिखेंगी। अक्षय कुमार अपने हमेशा की तरह कॉमिक अवतार में दिख रहे हैं। बधुसुर की भी एक झलक दिखाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *