पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है। राज्य पुलिस की सिफारिश पर एजेंसी ने आज आधिकारिक रूप से मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने एक बयान में कहा कि कोलकाता जोन के संयुक्त निदेशक की देखरेख में एक विशेष जांच दल का गठन किया जाएगा। वहीं, राज्य पुलिस एजेंसी कों केस डायरी सौंपने की तैयारी कर रही है। भाजपा द्वारा विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल करने के दो दिन बाद राज्य में मची सनसनी को उजागर करने वाली इस हत्या की जांच के लिए एजेंसी ने कई राज्यों के अनुभवी अधिकारियों से मिलकर सात सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। सीबीआई की एक टीम आज मध्यग्राम पुलिस स्टेशन जाकर घटनास्थल का मुआयना कर सकती है।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *