पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है. उन्होंने फाल्टा सीट से नवनिर्वाचित विधायक देबांशु पांडा की चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि फाल्टा की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है! लोकतंत्र की जीत हुई है और धमकियों की हार हुई है. देबांशु पांडा को फाल्टा में रिकॉर्ड अंतर से जीत के लिए हार्दिक बधाई. यह भाजपा के प्रति पश्चिम बंगाल की जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है. जनता पश्चिम बंगाल सरकार के सभी क्षेत्रों में किए गए असाधारण कार्यों को देख रही है और इसलिए उन्होंने हमें और आशीर्वाद देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल भर में भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मेरी हार्दिक बधाई. हम आने वाले समय में भी पश्चिम बंगाल की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे. पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार देबांगशु पांडा 1,09,021 वोटों के भारी अंतर से विजयी घोषित किए गए, जबकि टीएमसी ने अपनी जमानत जब्त करा ली. पांडा को कुल 1,49,666 वोट मिले, जबकि सीपीआई (एम) के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 40,645 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *