वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय को गुरुवार को उनके ही संसदीय क्षेत्र दमदम में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। निमता थाना क्षेत्र के बाहर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सूत्रों के अनुसार, सांसद सौगत रॉय एक ज्ञापन सौंपने के लिए निमता पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। जैसे ही वे थाने से बाहर निकले, स्थानीय लोगों का एक समूह वहां इकट्ठा हो गया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने सांसद के खिलाफ “चोर-चोर” के नारे लगाए। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और कथित तौर पर उस पर कच्चे अंडे फेंके। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस मौके पर मौजूद रही और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *