खेल की दुनिया कुछ ऐसी ही. इतनी ही खूबसूरत और रोमांचक, जितनी फीफा विश्व कप में मंगलवार को तीन बार के विश्व चैंपियन अर्जेंटीना और मिस्र के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिली. एक ऐसा रोमांचक मुकाबला, जिसने फुटबॉलप्रेमियों का पूरा पैसा वसूल करा दिया, जिसमें तीन बार के विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने पहली बार नॉकआउट में खेलने वाले मिस्र के खिलाफ 2-0 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 3-2 से जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली.अर्जेंटीना के लिए क्रिस्टियन रो मेरे ने 79वीं, लियोनेल मेस्सी ने 83वें और एन्जो फर्नांडीज ने इंजरी टाइम में खेल के 92वें मिनट में गोल किया. और इसी के साथ ही इजिप्ट का विश्व कप में सफर खत्म हो गया. मैच के 15वें मिनट में ही मिस्र ने तब सभी को को हैरान कर दिया. मारवान अत्तिया द्वारा लिए गए कॉर्नर किक पर डिफेंडर यासेर इब्राहिम ने लिसांद्रो मार्टिनेज के ऊपर से शानदार हेडर लगाते हुए अर्जेंटीना के गोलकीपर एमी मार्टिनेज को छकाकर गेंद को सीधे नेट में डाल दिया. यह गोल खान के छह मिनट बाद ही अर्जेंटीना को बराबरी का मौका मिला था, लेकिन फुटबॉल के गॉड कहे जाने वाले लियोनेल मेस्सी पेनल्टी पर चूक गए. खेल के 21वें मिनट में कप्तान लियोनेल मेसी की पेनल्टी को मिस्र के गोलकीपर मोस्तफा शोबेर ने शानदार तरीके से जज करते हुए बाईं तरफ डाइव लगाकर रोक लिया अर्जेंटीना और मेस्सी बदकिस्मती आगे भी जारी रही. और खेले के 31वें मिनट में मेसी ने एक बेहतरीन फ्री-किक ली जो मिस्र के गोलकीपर को बीट करने के बाद सीधे पोस्ट के ऊपरी हिस्से से टकराकर बाहर चली गई. लेकिन पहले गोल के कॉन्फिडेंस पर सवार मिस्र नियमित अंतराल पर हमले करता रहा. हालांकि, उससे पहला हाफ खत्म होने तक सफलता नहीं मिली, लेकिन दूसरा हाफ में 21वां मिनट फिर से उसके लिए खुशखबरी लेकर आया. मैच के 66वें मिनट में मिस्र के फारवर्ड मोस्तफा जिको ने एक और गोल दागकर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया. इससे अर्जेंटीना की मुश्किलें बहुत ही ज्यादा बढ़ गईं. इस गोल ने अर्जेंटीना के खिलाड़ियों की शारीरिक भाषा पूरी तरह बदल दी. और मेस्सी भी एकदम बुझे-बुझे दिखाई पड़े
