दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलर के तौर पर सामने आने वाले एर्लिंग हालैंड से उम्मीद थी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में दमदार खेल दिखाएंगे और अपनी टीम को सेमीफाइनल में ले जाएंगे। ऐसा हो नहीं सका और इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से मात देते हुए फीफा वर्ल्ड कप-2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे जूड बेलिंगम, जिन्होंने दो गोल करते हुए टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड ने ये जीत एक गोल से पिछड़ने के बाद हासिल की। दोनों ही टीमों के बीच गजब की टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिरी बाजी इंग्लैंड के हाथ लगी। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमें बेहतरीन खेल दिखा रही थीं। दोनों ने मौके बनाए। नॉर्वे को सफलता पहले मिली, लेकिन इंग्लैंड पलटवार करने से पीछे नहीं हटी। 36वें मिनट में नॉर्वे के खाते में गोल आ गया था। उसके लिए ये गोल आंद्रेस श्चेलडेरप ने किया। सभी को उम्मीद थी कि हालैंड इस मैच में कमाल करेंगे, लेकिन वह शांत ही रहे और आंद्रेस ने नॉर्वे के लिए इकलौता गोल किया। इंग्लैंड को बराबरी के गोल की जरूरत थी और वो लगातार कोशिश कर रहा था। पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में बेलिंगम ने उसका खाता खोल दिया। एंथोनी गॉर्डन ने उन्हें सटीक पास दिया और बेलिंगम ने नॉर्वे के गोलकीपर आरजान नायलैंड को मात देकर बराबरी का गोल कर दिया। दूसरे हाफ में नॉर्वे से उम्मीद थी कि वह आगे होगी और हॉलैंड इसकी जिम्मेदारी लेगा। उन्हें मौके भी मिले लेकिन रेफरी ने उन्हें नकार दिया। टोरबजोर्न ने हेगेम ने उसके लिए गोल कर ही दिया था, लेकिन हालैंड के एलिट एंडरसन के टकराव के कारण इसे नकार दिया गया। वहीं डेविड मोलर का हेडर भी गोल नहीं कर सका। अंत में हॉलैंड को बाहर ही भेज दिया गया। 90 मिनट का खेल हो चुका था और स्कोर 1-1 से बराबर था। लग रहा था कि मुकाबला पेनल्टी शूट आउट में जाएगा, लेकिन बेलिंगम फिर इंग्लैंड के लिए जादूगर बनकर आए और गोल कर गए। मोगर्न रोजर्स के शॉट को नॉर्वे के गोलकीपर ने रोका और फिर बेलिंगम ने उसे नेट में डालते हुए इंग्लैंड के लिए विजयी गोल कर दिया।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *