केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तर बंगाल दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे। उनके आगमन पर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। दौरे को क्षेत्रीय और राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। सिलीगुड़ी पहुंचने पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक, विधायक शंकर घोष समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने दार्जिलिंग पहाड़, तराई और डुआर्स क्षेत्र के लोगों की ओर से अमित शाह का स्वागत किया। स्वागत संदेश में क्षेत्र के विकास, राष्ट्रीय एकता और जनकल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत के लक्ष्य और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की पहल का उल्लेख किया गया। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश सुरक्षा, विकास और आत्मविश्वास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। अमित शाह के उत्तर बंगाल आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए विकास योजनाओं को और गति मिलने की उम्मीद जताई।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *