65 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगाया गया है। घटना जयनगर के बकुलतला थाना क्षेत्र के मायदा दक्षिणपाड़ा इलाके की है। पुलिस ने मामले में युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार को 65 वर्षीय महिला बगीचे में घास काटने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान इलाके के एक युवक ने उन्हें अकेला पाकर उनका मुंह और गला दबाया तथा उनके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शाम को उन्हें बगीचे से अचेत अवस्था में बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए बारुईपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाद में पीड़िता के परिजनों ने बकुलतला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *