कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार पर आखिरकार मुहर लग गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार पार्टी अध्यक्ष ने राज्य मंत्रिमंडल में 20 नए विधायकों को मंत्री बनाए जाने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। कांग्रेस ने इस विस्तार में क्षेत्रीय, सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है, ताकि राज्य के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके। राज्यपाल थावरचंद गहलोत की मंज़ूरी के बाद बेंगलुरु के लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की कुल संख्या 34 की तय सीमा तक पहुंच गई है।
ये 20 विधायक बनेंगे मंत्री
कांग्रेस हाईकमान द्वारा स्वीकृत सूची में शामिल नेताओं के नाम इस प्रकार हैं-
पी. एम. नरेंद्रस्वामी
शिवराज तंगड़ागी
रुद्रप्पा लमाणी
के. एस. बसवंतप्पा
बी. नागेंद्र
टी. रघुमूर्ति
बी. जेड. जमीर अहमद खान
रिजवान अरशद
संतोष लाड
मधु बंगारप्पा
पुट्टरंगशेट्टी
मानकाला वैद्य
डॉ. अजय सिंह
एन. चेलुवराया स्वामी
के. एम. शिवलिंगे गौड़ा
एच. सी. बालकृष्णा
गायत्री शांतगौड़ा
बसवराज रायरेड्डी
विजयानंद कशप्पनवर
लक्ष्मण सावदी
मंत्रिमंडल विस्तार के साथ कांग्रेस नेतृत्व ने विधानसभा और विधान परिषद के प्रमुख पदों के लिए भी नामों की घोषणा की है।
| पद | सदन | नाम |
|---|---|---|
| अध्यक्ष (स्पीकर) | विधानसभा | जी. एस. पाटिल |
| उपाध्यक्ष | विधानसभा | ए. एस. पोन्नन्ना |
| सभापति | विधान परिषद | सलीम अहमद |
| उपसभापति | विधान परिषद | उमाश्री |
राज्य के वरिष्ठ मंत्री प्रियंक खरगे ने कहा कि कांग्रेस के पास 140 से अधिक विधायक हैं, जो राज्य के सभी क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में सीमित संख्या में मंत्रियों का चयन करना पार्टी नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में योग्य नेताओं की कोई कमी नहीं है और सभी को अवसर देना संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकार अच्छा काम कर रही है तो भाजपा को इससे परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी नए मंत्री आज शाम 4 बजे बेंगलुरु स्थित लोक भवन में शपथ लेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्री, कांग्रेस नेतृत्व और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह के कारण बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (CBD) क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार खत्म। क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश। सरकार की राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की रणनीति। आगामी चुनावों से पहले संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल की तैयारी। कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक विधानसभा के नए स्पीकर के तौर पर जीएस पाटिल और डिप्टी स्पीकर के तौर पर एएस पोन्नान्ना के नाम को मंजूरी दी। सलीम अहमद को विधान परिषद का चेयरमैन और उमाश्री को डिप्टी चेयरपर्सन बनाया गया। शपथ ग्रहण समारोह से पहले, कैबिनेट में जगह न मिलने के कारण कांग्रेस विधायक यशवंतरायगौडा वी पाटिल (इंडी) और बेलूर गोपालकृष्ण (सागर) ने कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। दोनों कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं उनसे धैर्य रखने का आग्रह करता हूं। हम सभी के लिए अवसर पैदा करेंगे।’ इस विस्तार में कई पूर्व मंत्रियों की वापसी हुई, जिनमें बी नागेंद्र भी शामिल हैं, जिन्होंने कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम घोटाले से जुड़े आरोपों के कारण 2024 में पिछली सिद्दरमैया सरकार से इस्तीफा दे दिया था।
