जम्मू-कश्मीर में सोमवार को चार जगहों पर बादल फटने की घटना हुई। शोपियां और बांदीपोरा में बादल फटने से कई गांव जलमग्न हो गए। दोनों जिलों के गांवों में अचानक बाढ़ आ गई। तेज बहाव देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, दूसरी तरफ पहलगाम के बटकूट में एक और बादल फटने की घटना हुई। आज शाम उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर (बांदीपोरा, शोपियां, अनंतनाग) में तीन जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हुईं। उधर, कुपवाड़ा में बादल फटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्नव निवासी मोहम्मद अयूब की पत्नी नसीमा अयूब के रूप में हुई है। लोकल नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से वह बह गया। श्रीनगर में तेज हवाओं और बारिश के बाद डल झील में फंसे चार स्थानीय लड़कों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बचा लिया।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *