बारासात मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से सटे एनटीएस भवन के लेडीज हॉस्टल में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल और अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. राहत की बात है कि सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. अस्पताल प्रशासन और हॉस्टल की छात्राओं की तत्परता से 10-15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया. इससे बड़ा हादसा टल गया. अस्पताल प्रशासन और हॉस्टल की छात्राओं की तत्परता से 10-15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया. इससे बड़ा हादसा टल गया. बारासात मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट निवेदिता मिश्रा ने बताया कि फायर और इलेक्ट्रिक टीम को भी तुरंत सूचना दी गयी थी. दमकल सूत्रों के अनुसार आग में कमरे का फर्नीचर, कपड़े और जरूरी कागजात जलकर नष्ट हो गये. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है.
