देश भर में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनके विज्ञापनों की सत्यता को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अब तक की बड़ी कार्रवाई की है। नियमित जांच के दौरान विज्ञापनों के दावों और वास्तविक खाद्य सामग्री के बीच भारी अंतर पाए जाने पर FSSAI ने देश की शीर्ष बहुराष्ट्रीय खाद्य और पेय कंपनियों को लगभग 150 नोटिस जारी किए हैं। FSSAI ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि जिन कंपनियों को नोटिस भेजे गए हैं, उनमें पेप्सीको, नेस्ले इंडिया, रेड बुल और कोका कोला जैसे बड़े पेय पदार्थ ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा केएफसी, मैकडॉनल्ड्स, पिज्जा हट, डोमिनोज़ और कोस्टा कॉफी जैसी नामचीन फूड चेन कंपनियों के खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उनसे जवाब मांगा गया है। प्राधिकरण ने केवल नोटिस ही नहीं दिए, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने पर डोमिनोज़ के पांच आउटलेट्स के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए हैं। FSSAI ने स्पष्ट किया कि विज्ञापनों में दिखाए जाने वाले दावों के विपरीत यदि खाने में हानिकारक रसायन या गुणवत्ता संबंधी कमियां पाई जाती हैं, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, गंभीर सुरक्षा उल्लंघनों के कारण FSSAI ने नई दिल्ली स्थित M/S MARCHE RETAIL PRIVATE LIMITED का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दमन स्थित M/S SDP INDUSTRIES PRIVATE LIMITED के खिलाफ रोक के आदेश जारी किए गए हैं। केंद्रीय एजेंसी की इस लगातार कार्रवाई के बाद कई खाद्य कंपनियों ने अपने उत्पादों के मानकों में सुधार करना शुरू कर दिया है।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *