कैमक स्ट्रीट में बिलबोर्ड को लेकर दर्ज मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक शेक्सपियर सरणी थाने में हाजिरी देने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें दोपहर 12 बजे थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया था। पुलिस के निर्देश के मुताबिक अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक को दोपहर 12 बजे हाजिरी देनी थी। निर्धारित समय से कुछ देर पहले ही वह शेक्सपियर सरणी थाने पहुँच गए। मामले में पुलिस की ओर से उनसे पूछताछ भी की जा सकती है। वहीं, इस मामले में नामजद टीएमसी नेता डेरेक ओ’ब्रायन भी बुधवार को शेक्सपियर सरणी थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें पहले सोमवार को हाजिरी के लिए बुलाया था, लेकिन विशेष कारणों का हवाला देते हुए वह उस दिन थाने नहीं पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बुधवार को फिर से उपस्थित होने का निर्देश दिया। कैमक स्ट्रीट की घटना को लेकर दर्ज मामले में अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन समेत कई लोगों के नाम जुड़े हैं। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और संबंधित लोगों को पूछताछ व हाजिरी के लिए बुलाया जा रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार को अभिषेक बनर्जी खुद शेक्सपियर सरणी थाने पहुंचे थे और पुलिस के सामने हाजिरी दी थी। इसके अगले ही दिन उनके निजी सहायक भी थाने पहुंचे। वहीं, डेरेक ओ’ब्रायन की बुधवार को हुई पेशी भी इसी मामले की जांच से जुड़ी है।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *