मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गई। यात्रियों को सीढ़ियों की मदद से बाहर निकाला गया। इस हादसे में हालांकि कोई यात्री घायल नहीं हुआ। इंडिगो की यह फ्लाइट नवी मुंबई से सुबह 6:50 बजे रवाना होकर श्रीनगर पहुंची थी। टक्कर में पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर विमान के आगे के हिस्से पर हुई। इंडिगो ने घटना के बाद विमान को आइसोलेट कर दिया है। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा है कि यह घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर मुंबई से श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान पार्किंग के दौरान एक खंभे से टकरा गई। यह घटना सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर 06 पर हुई। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यात्रियों को सीढ़ियों की मदद से विमान से न्यूज एजेंसी एएनआई ने एयरपोर्ट अधिकारियों के हवाले से बताया है कि नवी मुंबई से श्रीनगर आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट शुक्रवार सुबह श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्क करते समय एक पोल से टकरा गई। यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (एयरक्राफ्ट VT-NOG) के साथ हुई। फ्लाइट श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंची और सुबह करीब 9:02 बजे पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकरा गई। श्रीनगर एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। विमान को टक्कर में नुकसान हुआ है।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *