पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बार-बार आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए बुधवार को घाटल मास्टर प्लान हेतु 1,200 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी गलत नीतियों के कारण पश्चिम बंगाल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 31वें स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल बाल विवाह के मामले में भी सबसे आगे है और राज्य में करीब 60,000 किशोरियां मां बन चुकी हैं, जिनमें से 13,000 मुर्शिदाबाद और 9,000 दक्षिण 24 परगना जिले में हैं।
