राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसका असर दिल्ली मेट्रो सेवाओं पर भी पड़ा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से 11 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद करने का फैसला लिया है। DMRC के सर्विस अपडेट के मुताबिक, इन स्टेशनों पर अगले आदेश तक प्रवेश और निकास बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों को लाइन बदलने की सुविधा जारी रहेगी। DMRC के अनुसार, जिन स्टेशनों पर यात्रियों का प्रवेश और निकास बंद किया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • जनपथ
  • पटेल चौक
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  • राजीव चौक
  • सेवा तीर्थ
  • मंडी हाउस
  • लोक कल्याण मार्ग
  • INA
  • चावड़ी बाजार
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • नई दिल्ली

ये सभी स्टेशन दिल्ली के महत्वपूर्ण और व्यस्त इलाकों में स्थित हैं। ऐसे में इनके बंद रहने से रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैक

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *