हरियाणा के नूंह में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फिरोजपुर झिरका में एक सगाई समारोह से लौट रहे युवकों की इको कार को तेज रफ्तार ट्रॉले ने सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और शव अंदर ही फंस गए, जिन्हें बाद में बुलडोजर की मदद से बाहर निकाला गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक फिरोजपुर झिरका में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अनियंत्रित ट्रॉले ने उनकी इको कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रॉला चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद कार की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि शवों को सामान्य तरीके से निकालना संभव नहीं था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बुलडोजर बुलाकर कार के मलबे को कटवाया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला। सगाई की खुशियों के बीच अचानक आई इस खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रवि गुरुग्राम के फिरोज गांधी कॉलोनी का रहने वाला था, उसकी उम्र 28 साल बताई गई। अनिल (26 वर्ष) राम मंदिर सोहना और विवेक ड्राइवर भी सोहना का रहने वाला था। फिरोजपुर झिरका में संजय के लड़के की सगाई में आए थे।

मृतकों की पहचान-

रवि (निवासी: गुरुग्राम)

अनिल (निवासी: सोहना)

विवेक (निवासी: सोहना)

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *