BRICS समिट का आज दूसरा और आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही सम्मेलन में शामिल होने वाले विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों का आगमन भी शुरू हो गया है।आज होने वाली बैठक में BRICS सदस्य देशों के नेता और आमंत्रित देशों के प्रमुख शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था, सहयोग और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। BRICS समिट के दूसरे दिन ओपन मीटिंग आयोजित की जाएगी। इसमें सदस्य देशों के साथ-साथ आमंत्रित देशों के नेता भी हिस्सा लेंगे।बैठक के दौरान BRICS के भविष्य, वैश्विक सहयोग और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। सम्मेलन का यह सत्र भारत की मेजबानी में हो रहे BRICS समिट का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ओपन मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।PM मोदी की आज 7 देशों के नेताओं के साथ बैठकें निर्धारित हैं। इन मुलाकातों में भारत के द्विपक्षीय संबंधों और साझा हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होगी। समिट के पहले दिन BRICS देशों ने नई दिल्ली डिक्लेरेशन को मंजूरी दी। इसमें कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सदस्य देशों की साझा स्थिति सामने आई।डेक्लरेशन में रूस और चीन समेत BRICS देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। सदस्य देशों ने आतंकवाद से मुकाबले के लिए मिलकर काम करने और आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। नई दिल्ली डिक्लेरेशन में आतंकवाद तक पहुंचने वाली फंडिंग को रोकने पर भी जोर दिया गया है। इसके साथ ही आतंकियों को सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पर सहमति जताई गई।BRICS देशों के बीच इस साझा रुख को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है और ईरान, सऊदी अरब तथा UAE समेत कई देशों के अलग-अलग मुद्दों पर अलग-अलग रुख हैं। BRICS समिट के आखिरी दिन भारत मंडपम में दुनिया के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रहेगी। ओपन मीटिंग के बाद PM मोदी की 7 द्विपक्षीय बैठकें होंगी।वहीं, पहले दिन मंजूर किए गए नई दिल्ली डेक्लरेशन में आतंकवाद के खिलाफ साझा रुख सामने आने के बाद आज की चर्चाओं और बैठकों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर रहेगी।
