दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के बोनस को लेकर एक अच्छी राहत की खबर सामने आई है. कर्मचारी संगठनों ने सरकार से बोनस की मौजूदा समय बढ़ने की मांग की है. अभी ये सीमा 7,000 है, जिसे बढ़ाकर 21,000 करने की मांग की गई है. अगर सरकार इस मांग को मंजूरी देती है, तो इस बार कर्मचारियों को त्योहार पर ज्यादा बोनस मिल सकता है. केंद्रीय कर्मचारियों का पक्ष रखने वाली संस्था नेशनल काउंसिल जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी ने इस मामले में कैबिनेट सचिव को लेटर भेजा है. NC-JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने 27 अगस्त 2026 को लेटर लिखकर कहा कि दशहरा पास है और सरकार जल्द ही PLB, बोनस और एड हॉक बोनस से जुड़े आदेश जारी कर सकती है. संगठन ने मांग की है कि केंद्रीय कर्मचारियों के बोनस की पुरानी 7,000 की फिक्स रकम को ज्यादा कर के 21,000 किया जाए. NC-JCM ने अपनी मांग के साथ श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की 25 अगस्त 2026 को जारी नोटिफिकेशन का भी जिक्र किया है. इसमें कहा गया है कि हर महीने 21,000 तक सैलरी लेने वाले कर्मचारी बोनस के हकदार होंगे. ये नियम 21 नवंबर 2025 से लागू माना गया है. ऑल इंडिया एनपीएस एंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल ने भी पुरानी सीमा पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि 10 साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी कर्मचारियों को 6,908 का नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जा रहा था. अप्रैल 2026 में सरकार ने कम से कम एक दिन की कमाई 783 से 1,035 के बीच फिक्स की थी. इसके औसत के आधार पर कर्मचारियों को 27,694 तक बोनस मिलना चाहिए. NC-JCM के अनुसार, 11 मई 2026 को कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई 49वीं बैठक में बोनस की सीमा ज्यादा करने का मुद्दा उठाया गया था. तब सरकार ने कहा था कि बोनस की सीलिंग लिमिट में बदलाव होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के बोनस पर विचार किया जाएगा. अब नई 21,000 की सैलरी सीमा जारी होने के बाद कर्मचारी संगठनों को उम्मीद है कि दशहरा से पहले सरकार बदले हुए बोनस का आदेश जारी कर सकती है. 21,000 अभी सरकार की ओर से फिक्स बोनस नहीं है. फिलहाल NC-JCM ने 7,000 की सीमा को बढ़ाकर 21,000 करने की मांग की है.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *