पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर  राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है. मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी जी ने फाल्टा में आयोजित जनसभा से ऐसा बयान दिया, जिसने पूरे बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी. अपने भाषण में उन्होंने बार-बार पुष्पा का नाम लेते हुए सीधे तौर पर तृणमूल से जुड़े कथित दबंग नेता जहांगीर खान पर निशाना साधा. सभा के दौरान शुवेंदु अधिकारी जी ने कहा कि वह तथाकथित पुष्पा कहां है. वह डकैत कहां है? दिखाई क्यों नहीं दे रहा? यहां पुष्पा शब्द का इस्तेमाल कथित तौर पर जहांगीर खान के लिए किया गया, जिस पर भाजपा लंबे समय से इलाके में डर और दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाती रही है. शुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिन लोगों ने धमकी, बाइक वाहिनी और हिंसा का माहौल बनाया था, उनके खिलाफ अब कार्रवाई होगी. उन्होंने मंच से कहा कि भाजपा गुंडागर्दी नहीं होने देगी और अब देख लेंगे, काट देंगे, तोड़ देंगे जैसी राजनीति खत्म होने वाली है. उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान हुई सभी शिकायतों को दर्ज कर लिया गया है और एफआईआर भी हो चुकी है. भाजपा नेता ने 2021 की चुनाव बाद हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 19 लोगों को कुख्यात अपराधी बताया था, जिनमें जहांगीर खान का नाम भी शामिल था. इसी संदर्भ में उन्होंने भीड़ से पूछा कहां है पुष्पा, अब क्यों दिखाई नहीं दे रहा.  हालांकि भाषण के दौरान शुवेंदु अधिकारी जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण मतदान और संयम बनाए रखने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा जीत को उत्सव की तरह मनाना चाहती है, लेकिन किसी पर जबरदस्ती नहीं की जाएगी. सभा के अंत में जब उन्होंने पूछा वोट कहां देना है, तो भीड़ ने जोरदार आवाज़ में जवाब दिया कमल के फूल पर.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *