चुनाव आयोग राज्य में स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अपना काम कर रहा है। लोक भवन (राजभवन का मौजूदा नाम) भी अपना काम करेगा। यह नागरिकों को मदद देगा। लोक भवन ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक बयान में यह बात कही। लोक भवन के बयान में कहा गया है कि हाल ही में कई जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल से मिलकर राज्य में चुनाव से पहले और चुनाव के बाद की स्थिति के बारे में अपनी चिंताएं बताई थीं। उन जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल को उन लोगों के बारे में बताया था जो पिछले चुनावों में हिंसा का शिकार हुए थे। जिस तरह आयोग चुनावों के दौरान ‘बेलगाम हिंसा’ को रोकने के लिए सही कदम उठा रहा है, उसी तरह राज्यपाल भी निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसीलिए राज्य के सभी नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जा रहा है। यह नंबर 24 घंटे खुला रहेगा।
राजभवन की तरफ से दिए गए नंबर हैं 033-2300-1022, 033-2300-1023, 033-2300-1024, 033-2300-1025, 033-2300-1026, 033-2300-1027, 033-2300-1028 और 033-2300-1036. मेल ID भी दी गई है. वो है— lokbhavanbengalhelpline@gmail.com.
लोकभवन का नागरिकों को संदेश है कि अगर कोई वोटिंग के दौरान किसी गड़बड़ी या गैर-कानूनी गतिविधि का शिकार होता है या ऐसी कोई घटना किसी के ध्यान में आती है, तो वे तुरंत इसकी जानकारी दें. लोकभवन ने कहा कि उनका लक्ष्य हर नागरिक के वोटिंग अधिकार की रक्षा करना है. वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बरकरार रखने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं.
