कोलकाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सोमवार तड़के एक कार शोरूम में लगी आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया. जेसोर रोड इलाके में हुए इस अग्निकांड में करीब 30 वाहन जलकर राख हो गए हैं. आग इतनी तेज थी कि शोरूम के दूसरे हिस्से भी कुछ ही देर में इसकी चपेट में आ गए. दमकल की आठ गाड़ियों ने करीब तीन घंटे तक मशक्कत की. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. मीडिया में छपी अपडेटेड खबर के मुताबिक, वाहन मालिक समर कौर को सुबह करीब 4 बजे एक दोस्त ने फोन करके आग की जानकारी दी. उनकी कार आग लगी स्थान के ठीक बगल में खड़ी थी. खबर मिलते ही वह तुरंत अपनी गाड़ी हटाने के लिए मौके पर पहुंचा. लेकिन वहां का मंजर देखकर उनके लिए कार निकालना संभव नहीं रहा. कौर ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो आग इतनी भयंकर थी कि वह घटनास्थल से 10 फीट के भीतर तक नहीं जा सके. उनका कहना था कि वह अपनी कार बचाने के इरादे से पहुंचे थे, लेकिन आग उनके वाहन के ठीक सामने तक फैल चुकी थी. आग की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम को मौके पर भेजा गया. फायरफाइटर्स ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया. करीब दो घंटे की कार्रवाई के बाद आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि, तब तक करीब 30 वाहन आग की चपेट में आकर राख हो चुके थे. अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया है. फिलहाल आग लगने की वजह को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *