कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा के पंडाल में शनिवार को सप्तमी की शाम उमड़ी भारी भीड़ से मची भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 35 से अधिक घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना के समय बाहर तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि पंडाल का ढांचा टूटने के कारण भी यह हादसा हुआ हो सकता है। घटना के बाद पूजा पंडाल की रोशनी बंद कर दी गई और बाहर निकलने के रास्ते भी बंद कर दिए गए। बताया जा रहा है कि कुचलने से लोगों की मौत हो गई। कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा के पंडाल में शनिवार को सप्तमी की शाम उमड़ी भारी भीड़ से मची भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 35 से अधिक घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना के समय बाहर तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि पंडाल का ढांचा टूटने के कारण भी यह हादसा हुआ हो सकता है। घटना के बाद पूजा पंडाल की रोशनी बंद कर दी गई और बाहर निकलने के रास्ते भी बंद कर दिए गए। बताया जा रहा है कि कुचलने से लोगों की मौत हो गई। दूसरी तरफ पूजा आयोजकों को थाने में तलब किया गया है। इस बीच बंगाल सरकार ने एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दुर्घटना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए लोग 18003455678 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है कि चोरबगान सार्वजनिन दुर्गोत्सव समिति ने इस वर्ष अपने पूजा पंडाल की थीम ‘आर्ब’ रखी है, जिसका अंग्रेजी भावार्थ ‘ध्वनि से परे’ है। इस अवधारणा के जरिए ध्वनि की परिचित सीमाओं से आगे बढ़कर मौन की गहराई को दर्शाने का प्रयास किया गया है। पंडाल को 360 डिग्री की अवधारणा के आधार पर तैयार किया गया है।

