कोलकाता पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त द्वारा जारी आदेश संख्या 340 के तहत इंस्पेक्टर रैंक के 10 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। यह आदेश जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार टॉलीगंज थाना के ओसी रहे सुमन कुमार नस्कर को स्पेशल ब्रांच (SB) में भेजा गया है। वहीं बालीगंज थाना में अतिरिक्त ओसी रहे बिप्लब सरकार को टॉलीगंज थाना का नया ओसी नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर कॉसिपोर थाना के ओसी सुदीप्ता दास को भी स्पेशल ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह हरिदेवपुर थाना के अतिरिक्त ओसी बिमल विश्वास को कॉसिपोर थाना का नया ओसी बनाया गया है। स्पेशल ब्रांच में प्रतिनियुक्त तनमय सामुई को ईस्ट सबअर्बन डिवीजन के अंतर्गत फूलबागान थाना का नया ओसी नियुक्त किया गया है। वहीं फूलबागान थाना के पूर्व ओसी रथिन सिंह को स्पेशल ब्रांच में भेज दिया गया है। स्पेशल ब्रांच से बरुण हल्दार को बालीगंज थाना का अतिरिक्त ओसी बनाया गया है। वहीं स्पेशल ब्रांच में कार्यरत अरिंदम दास को गरियाहाट थाना में अतिरिक्त ओसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गरियाहाट थाना के अतिरिक्त ओसी मौसम चटर्जी को हरिदेवपुर थाना में अतिरिक्त ओसी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। आदेश के अनुसार दीपक मंडल, जो पहले स्पेशल ब्रांच से प्रतिनियुक्त होकर बांसद्रोणी थाना में अतिरिक्त ओसी के रूप में कार्यरत थे, उनकी उसी पद पर नियमित नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है। कोलकाता पुलिस का यह तबादला आदेश पुलिस थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *